फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration made the video viral

सफाई देने के लिए प्रशासन ने भी जारी कराई वीडियो

Mon, 01 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Administration made the video viral
प्रशासन ने वीडियो वायरल कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पीड़िता महिला प्रोफेसर के वहां के हाल को बयां करने वाला वीडियो वायरल किए जाने पर प्रशासन भी अपने बचाव में सफाई देने के लिए आगे आ गया। प्रशासन की ओर से चार वीडियो जारी किए गए हैं। इनमें से एक मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ कीर्तिगिरि गोस्वामी की ओर से जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने महिला मरीज के आरोपों को खारिज किया है। इसके अलावा कोविड अस्पताल में भर्ती जमाल, नवाब अंसारी और अंकित चौधरी के भी वीडियो जारी किए गए हैं, जिनमें कह रहे हैं कि अस्पताल में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है और यहां सब साफ सफाई भी अच्छी है। वीडियो में प्रशासन ने मरीजों के नाम भी उजागर कराए हैं तथा मरीज भी बिना मास्क के वीडियो में हैं। प्रोफेसर महिला मरीज ने वीडियो वायरल कर कहा था कि यहां कोविड अस्पताल में गंदगी है तथा यहां मरीजों की देखरेख नहीं होती। हालात ऐसे है कि कोई सही व्यक्ति भी यहां बीमार हो जाए। कोरोना पीड़िता ने यहां से अन्य स्थान पर भर्ती कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed