फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Adjusting the teachers discomfort

समायोजन को लेकर शिक्षकों में बेचैनी  

Tue, 13 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Adjusting the teachers discomfort
Teacher
अंतर जनपदीय तबादलों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जिले में शिक्षकों के समायोजन को लेकर उलझ गया है। शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन लिए गए हैं। करीब तीन हजार अध्यापकों ने स्थानांतरण की इच्छा जताई है, जिनमें अध्यापिकाओं की तादाद ज्यादा है। समायोजन की पारदर्शिता को लेकर शिक्षकों में बेचैनी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जिले में शिक्षकों के समायोजन की रुकी प्रक्रिया को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब साढे़ सात हजार शिक्षक हैं। अंतर जनपदीय तबादला करा कर आए शिक्षकों को जिले के विकास खंडों के स्कूलों में नियुक्ति दे दी गई है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग समायोजन की माथापच्ची में लगा है। प्रत्येक विकास खंड की बीआरसी पर बीईओ ने प्रारूप में इच्छुक शिक्षकों के आवेदन लिए हैं।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक की संस्तुति के साथ अध्यापकों से वरीयता के पहले तीन विद्यालय मांगे गए हैं। हालांकि कहां कला और विज्ञान वर्ग के अध्यापकों की कमी है, इसकी जानकारी शिक्षकों को नहीं है। विभाग ने बीईओ से प्रत्येक खंड के स्कूलों से प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची तलब की है। खासकर अध्यापिकाओं की सुरक्षा और अन्य दिक्कतों के मद्देनजर उन्हें समायोजन में वरीयता दिए जाने की योजना है। कई साल से समायोजन की प्रक्रिया रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीच में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव इलाहाबाद के निर्देश पर कुछ शिक्षकों के तबादले चुपचाप कर दिए गए थे। शहर और आसपास के जिलों से अध्यापिकाएं रोजाना साठ से अस्सी किलोमीटर की दूरी तय कर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचती है। सड़क मार्गों से चार-पांच किलोमीटर अंदर के गांव में भी नियुक्ति मिली हुई है। यही वजह है कि समायोजन का आदेश आते ही करीब 3000 शिक्षकों ने मन माफिक विद्यालय का आवेदन कर दिया है।


बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव का कहना है कि अध्यापकों से समायोजन के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताते चलें कि समायोजन के लिए शासन ने डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जिला समिति गठित की है, जिसमें सीडीओ के साथ सचिव का दायित्व बीएसए को दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed