फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aditya Bhal won gold medal in kick boxing in Punjab

Muzaffarnagar News: पंजाब में आदित्य भाल ने किक बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 18 Jul 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Aditya Bhal won gold medal in kick boxing in Punjab
पुतर्गाल में नवंबर 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीईएस तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य भाल ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन पुतर्गाल में नवंबर 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक से पांच जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रतिभाग किया था। विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आदित्य ने 69 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता को कॉलेज पहुंचने पर सम्मानित किया गया। आदित्य पुतर्गाल में नवंबर 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ. अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार चौधरी, पूनम शर्मा, नीतू सिंह, श्रुति मित्तल, डॉ. सौरभ मित्तल ने विजेता को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed