फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Actor Nawazuddin will appeal for vaccination

अब नवाजुद्दीन करेंगे टीका लगवाने की अपील

Thu, 17 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin will appeal for vaccination
अभिनेता नवाजुद्दीन करेंगे टीका लगवाने की अपील
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोरोना महामारी के कारण मुंबई से अपने पैतृक आवास पर रह रहे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने मुलाकात की। एसडीएम ने नवाजुद्दीन से कहा कि वे जनता से कोविड का टीका लगवाने की अपील करें। जिस पर नवाजुद्दीन ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही जनता से अपील का ऑडियो या वीडियो जारी करेंगे।
कोरोना महामारी के दूसरे चरण में कोरोना कर्फ्यू लगते ही कस्बा निवासी बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोविड-19 का टेस्ट करवाने के बाद अपने पैतृक आवास पर बुढ़ाना आ गए थे। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट और तहसीलदार जयेंद्र सिंह बॉलीवुड अभिनेता से मिलने उनके पैतृक आवास पर पहुंचे। नवाजुद्दीन ने बताया कि वे तथा उनका परिवार शत प्रतिशत सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन की गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि वे देश की जनता से अधिक से अधिक कोविड-19 का टीका लगवाने की अपील करें। इस संबंध में अधिकारियों ने जनता के लिए अपील का ऑडियो या वीडियो जारी करने के लिए भी निवेदन किया। जिस पर नवाजुद्दीन ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस संबंध में जल्दी ही जनता से अपील का ऑडियो या वीडियो जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed