फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Actor Nawazuddin Siddiqui case: Court returns final police report in molestation case, says present Aaliya

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मामला: कोर्ट ने छेड़छाड़ के मुकदमे में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को लौटाया, कहा- आलिया को करो पेश

Thu, 28 Apr 2022 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Apr 2022 12:10 AM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को कोर्ट ने लौटा दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि आलिया को कोर्ट में पेश करो।

विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui case: Court returns final police report in molestation case, says present Aaliya
आलिया सिद्दीकी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी आलिया की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को कोर्ट ने लौटा दिया है। विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि शिकायतकर्ता आलिया सिद्दीकी को अदालत में पेश करें।

विज्ञापन


27 जुलाई 2020 को आलिया सिद्दीकी ने मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना था कि 2012 में जब वह बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल आई थी, तो उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। अगस्त 2020 में वर्सोवा थाने से एफआईआर बुढ़ाना थाना शिफ्ट हो गई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीने में थी बदले की आग: सड़क पर तड़पते रहे दंपती, चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे आरोपी, खौफनाक है ट्रिपल मर्डर की कहानी


बुढ़ाना थाना पुलिस ने विवेचना करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों को क्लीन चिट देकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी और कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज संजीव कुमार तिवारी ने विवेचक को निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ता को कोर्ट में पेश करें। 

यह भी पढ़ें: 11 गिरफ्तार: इतने बड़े गिरोह का पर्दाफाश, बरामद हुए 2.50 करोड़ के मोबाइल, श्रीलंका और चीन समेत इन देशों में करते थे सप्लाई

आलिया को तलाश रही पुलिस
16 अक्तूबर 2020 को मुकदमे के तत्कालीन विवेचक वीर नारायण सिंह के साथ पहुंची आलिया सिद्दीकी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट ज्योति अग्रवाल के सामने बयान दर्ज कराए थे। आलिया ने लगाए गए आरोपों को समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed