फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Activists of Hindu organization giving memorandum at the collectorate.

Muzaffarnagar News: पशु कटान फैक्टरी का किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Jul 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Activists of Hindu organization giving memorandum at the collectorate.
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।
मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पशु कटान फैक्टरी के विरोध में डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम मूसा शेरनगर क्षेत्र में लगने जा रही पशु कटान फैक्टरी का विरोध जताया। कहा कि इससे क्षेत्र का वातावरण दूषित होगा।
विज्ञापन


हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने कहा कि ग्राम मूसा शेरनगर क्षेत्र में एक नई पशु कटान फैक्ट्री लगाए जाने की सूचना मिली है। जिसका सभी हिंदू संगठन विरोध करते हैं। इस क्षेत्र में शहरी नगर पालिका के अंतर्गत बहुत बड़ी आवासीय कॉलोनियां बन चुकीं हैं। कई गांव भी इस फैक्टरी के आसपास के क्षेत्रों में हैं। जिनमें लाखों परिवार निवास करते हैं। पांच किलोमीटर के दायरे में कई हॉस्पिटल, स्कूल और मंदिर हैं। जिससे हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर बहुत असर पड़ेगा। सभी ने मांग की है कि इस फैक्टरी काे यहां न लगने दिया जाए। इस मौके पर कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, मुकेश त्यागी, पवन मित्तल,अंशु गर्ग, हरिओम गणपति, अंकुल गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed