फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action should be taken against the Qazi who performed the marriage

निकाह कराने वाले काजी के खिलाफ हो कार्रवाई

Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the Qazi who performed the marriage
निकाह कराने वाले काजी के खिलाफ हो कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हमीरपुर जनपद से अपहरण कर लाई गईं दो युवतियों का धर्मांतरण कराकर दूसरे वर्ग के युवकों से निकाह कराने के मामले में हिंदू जागरण मंच ने निकाह कराने वाले शहर काजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों पर रासुका लगाए जाने की भी मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

खतौली के मोहल्ला श्यामपुरी व नई आबादी से दूसरे वर्ग के युवकों के घर से मिलीं युवतियों के धर्मांतरण के मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खतौली थाने पहुंचकर हंगामा किया। हिजामं कार्यकर्ताओं ने युवतियों के अपहरण के नामजद आरोपियों के साथ ही धर्मांतरण कर निकाह कराने वाले शहर काजी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के साथ ही रासुका भी लगाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हिजामं द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार, जिला महामंत्री अंकुर राणा, वीरांगना वाहिनी प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी, जिलाध्यक्ष ममता त्यागी, अंजेश गुर्जर, अनुज भारद्वाज, वीरेंद्र त्यागी और रंजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed