फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action on two youth jobs in the district

सेना में भर्ती हुए दो युवाओं पर लटकी तलवार

Fri, 20 Mar 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Action on two youth jobs in the district
सेना में भर्ती हुए दो युवाओं की नौकरी पर कार्रवाई की तलवार लटकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में करीब दो साल पूर्व हुई सेना भर्ती में चयनित दो युवकों की नौकरी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोनों चयनित युवाओं के मूल निवास की जांच के दौरान उनके प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट सेना भर्ती बोर्ड को भेज दी गई है।

जनपद में करीब दो साल पूर्व 2018 में नुमाइश ग्राउंड में सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। भर्ती में बड़ी संख्या में आसपास के जनपदों के भी युवाओं ने प्रतिभाग किया था। भर्ती के रिजल्ट में अजय कुमार पुत्र जयपाल और योगेश पुत्र रामपाल का भी चयन हुआ था, जिसके बाद मेडिकल जांच व अन्य परीक्षाओं में भी दोनों युवा उत्तीर्ण हुए। चयन होने के बाद दोनों युवकों को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया था। उक्त दोनों युवकों द्वारा सेना भर्ती बोर्ड को दिए गए अपने मूल निवास प्रमाण पत्र में खुद को शहर के मोहल्ला आर्यपुरी का निवासी बताया गया था। सेना भर्ती बोर्ड द्वारा दोनों युवकों का चयन होने के बाद उनके मूल निवास की जांच के लिए शहर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा था। सूत्रों के अनुसार मूल निवास की जांच के दौरान उक्त दोनों युवक आर्यपुरी के निवासी नहीं पाए गए हैं। उनके मूल निवास प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए हैं। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों के मूल निवास के संबंध में की गई जांच आख्या सेना भर्ती बोर्ड को प्रेषित कर दी है। माना जा रहा है कि उक्त दोनों युवकों के खिलाफ जल्द ही धोखाधड़ी का मुकदमा कायम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed