फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of Unnao scandal will get strict punishment: Sangeet Som

उन्नाव के आरोपियों को सही जगहों पर पहुंचाया जाएगा-संगीत सोम

Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of Unnao scandal will get strict punishment: Sangeet Som
उन्नाव कांड के आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी : संगीत सोम
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सरधना के भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता की जलाकर मार डालने और दूसरे दिन चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद मजबूत कानून बनना चाहिए। बन भी रहा है। एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों को सही जगहों पर पहुंचाया जाएगा।

रतनपुरी के गांव लोहड्डा में शनिवार को आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते बताया कि हैदराबाद में जिस तरह की घटना हुई थी, वह हैवानियत थी। आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। कोर्ट को भी आरोपियों को सेम डे सजा देनी चाहिए, जिस तरीके से आरोपी पुलिस का पिस्टल छीनकर भागे, हैदराबाद पुलिस ने अच्छा काम किया है। इसके लिए पुलिस को इनाम मिलना चाहिए। उन्नाव के एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी सही जगह पर जाएंगे। विधायक ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed