फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of trying to feed meat on asking for wages

Muzaffarnagar News: मजदूरी मांगने पर मांस खिलाने के प्रयास का आरोप

Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of trying to feed meat on asking for wages
छपार। एक मजदूर ने अपनी मजदूरी मांगी तो उसे मांस खिलाने का प्रयास किया। उसके मना करने पर हाथ-पैर बांध कर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। सूचना पर हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव खुडडा निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह गांव के रहने वाले दो युवकों के पास मजदूरी करता था। वे उसको मजदूरी के पैसे नहीं दे रहे थे। आरोप है कि वह 18 नवंबर को अपनी मजदूरी मांगने गया तो उन्होंने उसे जबरन मांस खिलाने का प्रयास किया। मना करने पर उसके हाथ-पैर बांध कर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उसने दोनों युवकों व थाना देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार से मिला ओर घटना की जानकारी दी। कार्यकर्ता पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे ओर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देशराज चौहान जिलाध्यक्ष, पवन मित्तल, अंजेश गुर्जर, राजेन्द्र, सावित्री, सोनू, प्रेमो आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed