फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of raping a teenager and making a video

Muzaffarnagar News: किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

Mon, 05 Aug 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenager and making a video
बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने आरोप है। आरोप है कि आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर पीड़ित पक्ष के साथ घर में घुस कर मारपीट की गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाई। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक शारीरिक शोषण करता रहा। उनकी बेटी ने अपनी माता को घटना की जानकारी दी। तब घटना का पता चला। इस बारे में आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की गई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के घर में घुस कर परिजनों व बेटी से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed