{"_id":"61e076c3f4d54147f009f962","slug":"accused-of-molestation-and-assault-caught-khatauli-news-mrt5732110141","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। पुलिस ने गांव कल्याणपुर में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में युवती के साथ गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित युवती, उसके भाई तथा उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके संबंध में युवती के भाई की ओर से चार लोगों वाजिद उर्फ काला एवं साजिद पुत्रगण हाकम अली, सुहैल पुत्र ताहिर तथा ताहिर पुत्र दीनू को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए इस मामले में नामजद दो मुख्य आरोपियों वाजिद उर्फ काला पुत्र हाकम अली तथा सुहैल पुत्र ताहिर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस बाकी फरार दो आरोपियों साजिद और ताहिर की तलाश में जुटी है।