फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of making impotent by wrong operation

Muzaffarnagar News: गलत ऑपरेशन से नपुसंक बनाने का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of making impotent by wrong operation
ककरौली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मुज़फ्फरनगर स्थित एक अस्पताल के डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ व एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने अस्पताल पर गलत ऑपरेशन कर उसके गुप्तांग की नस काटने व उसे नपुंसक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई ने बताया कि उसके भाई को कुछ समय से पेट में दर्द था। नई मंडी थानाक्षेत्र के एक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका हर्निया का ऑपरेशन होना बताया तथा उसे भर्ती कर लिया। बाहर से किसी अन्य चिकित्सक को बुलाकर उसका ऑपरेशन करा दिया। ऑपरेशन के दो दिन बाद मरीज के गुप्तांग के पास एक गांठ बन गई, जिसके लिए दस दिन का अतिरिक्त उपचार अस्पताल के चिकित्सकों ने किया। आराम न मिलने व दर्द अधिक होने पर मरीज को दो अन्य अस्पतालों में दिखाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुप्तांग की नस कटी होना, गुप्तांग खराब होना तथा जान को खतरा होना बताया। मरीज की जान बचाने के लिए दूसरे अस्पताल में पुनः ऑपरेशन कराया गया, जिससे वह नपुंसक हो गया है। छह महीने पहले मरीज की शादी हुई थी। पीड़ित के भाई ने सीएमओ तथा एसएसपी से शिकायत कर अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। टीम गठित कर जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो अस्पताल व चिकित्सकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी-- सीएमओ डॉ सुनील तेवतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed