{"_id":"623f5de10a761c4c4f73418d","slug":"accused-of-gang-rape-by-implicating-in-love-trap-devband-news-mrt5818586182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमजाल में फंसा युवती से किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमजाल में फंसा युवती से किया गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
देवबंद। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर साथियों संग गैंगरेप करने व एक अन्य दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तराखंड के मंगलौर थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि कुछ समय पूर्व हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर उसकी मुलाकात राजस्थान के अजमेर निवासी माधवलाल से हुई थी। जिसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि गत 3 मार्च को माधवलाल उसे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के दर्शन कराने के लिए लाया और यहां से कार द्वारा वह उसे बहाने से तलहेड़ी बुजुर्ग गांव के पास एक स्थान पर ले गया। आरोप लगाया कि वहां माधवलाल ने पहले से मौजूद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बदहवास हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देवर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में पति, देवर और सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो