फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of double murder shot the milkman in Tilaura village

मुजफ्फरनगर: गांव तिलौरा में दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने दूधिया को गोली मारी

Sun, 19 Feb 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of double murder shot the milkman in Tilaura village
5-जानसठ कोतवाली में गांव तिलौरा में दूधिया को गोली मारने वाले आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्
- कई साल पूर्व जमानत पर छूटा था आरोपी
विज्ञापन

- आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद, जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तिलौरा में दोहरे हत्याकांड में कई साल पूर्व जमानत पर छूटकर गांव में रहने वाले अधेड़ भगवान सिंह चौधरी ने पुराने विवाद को लेकर दूधिया को गोली मार दी। दूधिया गंभीर घायल हो गया, जिसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह के मुताबिक वर्ष 2006 में गांव तिलौरा में भगवान सिंह चौधरी पर रंजिश के चलते दो भाइयों मिंटू व बिल्लू पुत्रगण सुखबीर की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी भगवान सिंह इस दोहरे हत्याकांड में जेल गया था। कई साल पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी भगवान सिंह जमानत पर छूट गांव आ गया था। वर्तमान में वह गांव में ही रह रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह के मुताबिक दीपावली के दिन पटाखे छुटाने को लेकर भगवान सिंह चौधरी और दूधिया शौकीन पाल प्रजापति के परिवारों के बच्चों का विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार रात इसी रंजिश को लेकर कहासुनी में घर में घुसकर भगवान सिंह चौधरी ने दूधिया शौकीन पाल प्रजापति (46)को गोली मार दी। गोली लगने से शौकीन पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दूधिया शौकीन पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। दूधिया के कंधे पर गोली लगी है। घायल के भाई पुनीत कुमार ने आरोपी भगवान सिंह चौधरी पुत्र करण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा भी बरामद हुआ है।

परिजनों ने किया कोतवाली में प्रदर्शन
ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

5-जानसठ कोतवाली में गांव तिलौरा में दूधिया को गोली मारने वाले आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्

5-जानसठ कोतवाली में गांव तिलौरा में दूधिया को गोली मारने वाले आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed