फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of breaking the relationship for not getting one million-car, case filed

Muzaffarnagar News: दस लाख-कार न मिलने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Feb 2023 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking the relationship for not getting one million-car, case filed
मुजफ्फरनगर। सूजडू निवासी सहाबुदीन ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बहन की सगाई मुस्लिम पुत्र महबूब के साथ राधना सरधना निवासी नईम और नफीस की मध्यस्ता में अक्टूबर 2021 को हुई थी। ढाई लाख नगद देते हुए सगाई में सात लाख खर्च किये थे। कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज में दस लाख व कार मांगी गई। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर शादी से इनकार करने की धमकी दी गई। कुछ दिन पहले आरोपी लोग बात करने घर आए और मांग पूरी करने को कहा। तमंचे से फायर भी किया। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तब अदालत का सहारा लिया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर हापुड़ देहात के गांव सुल्तानपुर निवासी युवक मुस्लिम व उसकी मां संजीदा, भाई ईशान उर्फ ईशा, पिता मतलूब व रिश्तेदार इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed