{"_id":"5f5e62828ebc3e51e664150c","slug":"accused-in-hookah-bar-sent-to-jail-director-absconding-muzaffarnagar-news-mrt501192650","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार में दबोचे आरोपी जेल भेजे, संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार में दबोचे आरोपी जेल भेजे, संचालक फरार
विज्ञापन
भोपा रोड छापे के बाद बंद पडा चक्का रेस्टोरेंट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के पॉश इलाके द्वारिकापुरी मोड़ स्थित चस्का रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए मौके से धरे गए सभी पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी रेस्टोरेंट संचालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित द्वारिकापुरी मोड़ के सामने स्थित बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर चस्का रेस्टोरेंट करीब एक साल से चल रहा था। शनिवार रात एसएसपी अभिषेक यादव ने शिकायत के आधार पर पुलिस टीम रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वहां हुक्का बार संचालित मिला। मौके पर पांच युवक मौजूद थे, जिन्हें गिरफ्तार किया, जबकि रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया। एसएसआई ने बताया कि मौके से पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों में अनमोल पुत्र राजेश निवासी गांधी कॉलोनी, सुहेल पुत्र फरीद निवासी जलालाबाद थानाभवन, ताज पुत्र सरताज निवासी कृष्णापुरी, आस मोहम्मद पुत्र मुबारिक निवासी सुजड़ू और खलील पुत्र राजू निवासी रामपुरी शामिल हैं। इन सभी के साथ ही बार संचालक हसीब पुत्र अकरम निवासी बझेड़ी के भी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी से की गई थी शिकायत
मुजफ्फरनगर। चस्का रेस्टोरेंट करीब एक साल पूर्व शुरू हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि इससे पहले यह रेस्टोरेंट एक मॉल में चलता था। वहां भी इसकी आड़ में हुक्का बार चलाया जाता था, जहां करीब डेढ़ साल पूर्व पुलिस ने छापा मारकर इसे बंद करा दिया था। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक हसीब ने इसे द्वारिकापुरी मोड़ के ठीक सामने स्थित बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों ने एसएसपी से शनिवार को की गई शिकायत में बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का-बार के साथ ही अन्य अवैध गतिविधियों को भी अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
पांच रुपये की टिक्की से ढाई सौ का धुआं
मुजफ्फरनगर। चस्का रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार में संचालक द्वारा युवाओं को फ्लेवर्ड नशे का आदी बनाकर रोजाना मोटी कमाई की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, पूरा खेल हुक्के के ऊपर रखी जाने वाली टिक्की का है, जिसकी कीमत महज पांच रुपये है। रेस्टोरेंट में आने वाले युवाओं से संचालक द्वारा इस टिक्की के ढाई सौ रुपये वसूल किए जाते थे।