{"_id":"6844860428906810d300a407","slug":"accused-arrested-for-sharing-post-in-support-of-pakistan-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-147413-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, 12 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, 12 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Sun, 08 Jun 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:03 AM IST
सार
पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर फोटो साझा करने के आरोप में 21 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल में पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर फोटो साझा करने के आरोप में 21 दिन बाद पावटी खुर्द निवासी वासिक त्यागी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
घटना 16 मई की है। सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान वादी कुटेसरा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था।
इसमें आरोपी ने पाकिस्तान के समर्थन और देश को अपमानित करने वाली एक पोस्ट शेयर की थी। आरोप है कि भारत में रहकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
इस तरह की करतूत से क्षेत्र में जातीय समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा, वैमनस्य की भावनाएं, धर्म मूल आदि के आधार पर आपसी वैमनस्यता बढ़ती है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चालान किया है।