फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused arrested for making fake voter ID card

फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making fake voter ID card
फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने के आरोप में कामन सर्विस सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पिछले साल अक्टूबर माह में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच पड़ताल व सबूत एकत्र करने के बाद पुलिस ने अब यह कार्रवाई की है।

21 अक्टूबर 2020 को सिविल लाइन थाने पर जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक खालिद अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें लिखाया था, कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने पत्र भेज कर मालवीय चौक स्थित मंगला मार्केट में कामन सर्विस सेंटर के संचालक समर ठाकूर द्वारा फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाये जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद एसडीएम ने जांच की थी। कामन सर्विस सेंटर से लेपटॉप आदि दस्तावेज सील कर कब्जे में लिए थे। वहां से भारी मात्रा में पहचान पत्र भी बरामद हुए थे। लेपटाप में एक साफ्टवेयर मिला था, उससे ही पहचान पत्र बनाए जाने की पुष्टि हुई थी। यह साफ्टवेयर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत नहीं था। पुलिस ने समर ठाकुर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने के बार थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी समर ठाकुर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed