फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused acquitted in Doctor Shamshad's murder after 28 years

Muzaffarnagar News: डॉक्टर शमशाद की हत्या में 28 साल बाद आरोपी दोषमुक्त

Sat, 13 Jul 2024 04:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in Doctor Shamshad's murder after 28 years
मुजफ्फरनगर। ककरौली क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद के डॉक्टर शमशाद की हत्या के मामले में 28 साल बाद साक्ष्य के अभाव में दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मामला 25 जुलाई 1996 का है। स्कूटर पर सवार होकर डॉ. शमशाद मुजफ्फरनगर से दवाई लेकर अपने गांव खेड़ी फिरोजाबाद लौट रहे थे। नहर पटरी पर हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और रोकने का प्रयास किया। डॉक्टर ने स्कूटर नहीं रोका तो गोली चला दी गई। गोली लगने से डॉ. शमशाद की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले में खेड़ी फिरोजाबाद निवासी डॉ. नजर मोहम्मद और तेजलहेड़ा निवासी अफसर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई जिला जज ने की। अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। विवेचक आरोपियों से कोई बरामदगी नहीं कर पाए और गवाहों ने भी अभियोजन की कहानी का अदालत में समर्थन नहीं किया। संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed