फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accident insurance check to farmers, tarpaulin distributed to traders

किसानों को दुर्घटना बीमा चेक, व्यापारियों को तिरपाल बांटी

Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accident insurance check to farmers, tarpaulin distributed to traders
नई मंडी परिसर में किसानो के परिजनों को चैक देते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किसानों को दुर्घटना बीमा के चेक और व्यापारियों को तिरपाल का वितरण किया।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल के परिसर में मंडी समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कपिलदेव अग्रवाल ने जिले तीन किसान परिवारों को दुर्घटना बीमा के चेक दिए गए। इनमें दो परिवारों को किसान की मृत्यु के बाद दो-दो लाख का चेक दिया गया। दुर्घटना में हाथ गंवाने वाले किसान को 40 हजार का चेक दिया गया। आठ किसानों को खलिहान अग्निकांड में नुकसान के चेक दिए गए। इन किसानों को एक लाख 40 हजार वितरित किया गया। इसी के साथ ही नवीन मंडी के 72 व्यापारियों को तिरपाल वितरित की गई। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने सीएए के बारे में विस्तार से बताया। संचालन श्याम सिंह सैनी ने किया। मंडी की योजनाओं के बारे में सचिव आरके सिंह ने जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय मित्तल, हरीशंकर मूंधडा, सुरेंद्र बंसल, दिनेश, मनीष जैन, कुलदीप, उमेश गोयल, जितेंद्र कुच्छल, अचिंत मित्तल, शरद शर्मा, अंकित कुमार, संजय मिश्रा आदि रहे।

---------
1992 के बाद पहली बार मिली तिरपाल
मुजफ्फरनगर। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि 1992 में बाबूराम गुप्ता सभापति थे तब मंडी समिति के व्यापारियों को तिरपाल का वितरण हुआ था, तब से लेकर अब भाजपा सरकार में पहली बार तिरपाल का वितरण हुआ है। इस बीच किसी भी सरकार ने व्यापारियों को कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed