{"_id":"61d008bf9f097b1eb40c2601","slug":"accident-in-muzaffarnagar-vehicles-collided-in-fog-roadways-driver-and-laborer-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: घने कोहरे में भिड़े वाहन, रोडवेज चालक और मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: घने कोहरे में भिड़े वाहन, रोडवेज चालक और मजदूर की मौत
Sat, 01 Jan 2022 01:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:24 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज चालक व एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा घना कोहरा होने की वजह से होना बताया गया है।
विज्ञापन
accident news muzaffarnagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घने कोहरे के कारण मंसूरपुर के निकट हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में रोडवेज चालक और एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल है।
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नरा बिजलीघर के पास मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट की बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इसी दौरान बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने भी टक्कर मार दी। हादसे में बस डिवाइडर के पास लगाए गए पोल से टकरा गई, जिससे बस चालक हापुड़ के इनामतनगर निवासी रणजीत (29) की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सुरक्षा चाक चौबंद: मेरठ में डेढ़ घंटा रहेंगे प्रधानमंत्री, गंगनहर में तैनात रहेंगे स्पेशल कमांडो, बोट टीमें करेंगे निगरानी
विज्ञापन
कई यात्रियों को मामूली चोटें लगी। हादसे के दौरान सडक़ पार कर रहे मजदूर जिला देवरिया निवासी बाबूराम शर्मा (75) की भी मौत हो गई। ट्रक चालक जालौन निवासी बलवान घायल हुआ है। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम केलिए भिजवाया। रोडवेज में सवार यात्री दूसरी बसों से रवाना हुए।