{"_id":"65d97e65a6fb8df07f0d3fd7","slug":"accident-in-muzaffarnagar-two-died-more-than-six-injured-after-truck-hits-two-car-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Muzaffarnagar: हाईवे पर हादसा, दो ट्रकों ने कारों में मारी टक्कर, दो की मौत, छह से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Muzaffarnagar: हाईवे पर हादसा, दो ट्रकों ने कारों में मारी टक्कर, दो की मौत, छह से ज्यादा घायल
Sat, 24 Feb 2024 10:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:58 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि हादसा दो ट्रकों के दो अलग-अलग कारों को टक्कर मारने के बाद हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक ही स्थान पर दो अलग-अलग कारों में दो ट्रकों ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए हैं।
विज्ञापन
देर रात हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार में ट्रक के टक्कर मारने से कार पलट गई थी। इस कार को हाइड्रा से हटाया जा रहा था तभी एक अन्य कार में इसी स्थान पर एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जब तक दूसरी कार का हटाया जाता तब तक दूसरे ट्रक ने एक और कार को टक्कर मार दी। यह कार हाइड्रा से टकरा गई और कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में दिल्ली निवासी स्वाति (25) व सुनील (26) की मौत हुई है। पुलिस घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन