{"_id":"505a41b9f4d7a2f03235a1156087f3f3","slug":"accident-hindi-news-469","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर खंभा टूटा, ग्रामीण की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर खंभा टूटा, ग्रामीण की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। जर्जर खंभा टूटकर गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने जेई के मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जेई को पकड़ने के लिए बिजलीघर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी दलित ओमप्रकाश (60) पुत्र चतरू रविवार सुबह गांव में खंभे के पास खड़ा था। अचानक जर्जर खंभा टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे नीचे दबने ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मेडिकल कॉलेज में पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे शिवकुमार ने जेई रविंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बिजलीघर पर जेई को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई खंभे जर्जर हालत में हैं। कई बार जेई को खंभे बदलवाने के लिए कहा भी गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।