{"_id":"68c1deef764ef33efc03c354","slug":"abhishek-welcomed-on-becoming-lieutenant-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-153934-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लेफ्टिनेंट बनने पर अभिषेक का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लेफ्टिनेंट बनने पर अभिषेक का स्वागत
विज्ञापन
कस्बा भोकरहेडी में लेफ्टिनेंट अभिषेक सहरावत का स्वागत करते गणमान्य लोग। संवाद
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी अभिषेक सहरावत का लेफ्टिनेंट बनने पर कस्बावासियों ने फूलमाला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। यह लगातार तीसरी पीढ़ी देश की सेवा में है।
कस्बा भोकरहेड़ी निवासी फौजी राजवीर सिंह ने सेना में शामिल होकर देश की सेवा की। उनके पुत्र कैप्टन अनिल सहरावत भुज गुजरात में जाट रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे हैं। 6 सितम्बर को अनिल के पुत्र अभिषेक सहरावत लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी ट्रेनिंग गया बिहार में हुई और तैनाती लेह लद्दाख में हुई है। फौजी राजबीर सहरावत के परिवार में तीसरी पीढ़ी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही हैं।
बुधवार को भोकरहेड़ी में लक्सर मार्ग स्थित ब्रह्मचारी के मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट अभिषेक सहरावत का फूलमाला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। अभिषेक की इस सफलता पर दादी सत्यवीरी देवी, मां सुनीला सहरावत, बहन यशस्वी सहरावत व अन्य परिजन खुश हैं। मनोज प्रधान बिटावदा, ओमकार दरोगा, मदनपाल चेयरमैन, राजेश चेयरमैन, ओमबीर सिंह, सतीश सहरावत, अजय चेयरमैन, राजीव राठी, विकास कुमार आदि ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम संचालन रामपाल व अध्यक्षता स्वामी माधवानंद महाराज ने की।