{"_id":"590f6f6e4f1c1bdc55851228","slug":"ab-nagar-mein-goga-rashan-card-ka-satyapan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर में होगा राशन कार्ड सत्यापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर में होगा राशन कार्ड सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। शासन के आदेश पर राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। जिसको लेकर राशन डीलर बेचैन हैं। गांव के बाद अब नगर में भी अभियान चलाया जाएगा।दो दिन पूर्व गांव शेखपुरा में टीम ने दो दिन तक जांच पड़ताल कर राशन कार्डों के सत्यापन का अभियान चलाया था।
संयुक्त आयुक्त खाद्य अनिल दूबे के नेतृत्व में गठित की गई। टीम ने सभी पहलुओं पर जांच की थी। अब नगर में किसी भी राशन डीलर को इस जांच से गुजरना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार जांच टीम खतौली, जानसठ और भोकरहेड़ी में राशन की किसी एक दुकान की जांच कर सकती है। इसका आदेश खाद्य आयुक्त कार्यालय लखनऊ से ही प्राप्त होंगे। आदेश मिलने के बाद उसी दिन जांच टीम संबंधित राशन की दुकान पर पहुंचेगी।
आपूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा ने बताया कि जांच के बाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर राशन कार्डों का सत्यापन किया जाएगा। जिसमें छूट गए पात्रों के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे तथा अपात्र लोगों के नाम सूची से काटने की संस्तुति कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। यह कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों को लगाया जाएगा।