फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ab bachan sinh kolonee banee hotaspot

कोरोना के 27 मरीज मिले, 42 ठीक हुए

Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
ab bachan sinh kolonee banee hotaspot
अब बचन सिंह कॉलोनी बनी हॉटस्पॉट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण शहर में लगातार बढ़ रहा है। अब बचन सिंह कॉलोनी हॉट स्पॉट बन गई है। यहां पर लगातार मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी चार नए मरीज मिले हैं। एक सप्ताह में यहां पर भी 20 मरीज मिल चुके हैं। उधर, शुक्रवार को जिले में 27 नए मरीज मिले हैं, जिनमें से 17 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। 42 मरीज ठीक हुए है। फिर भी जनपद में एक्टिव केस की संख्या 520 है।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट और रैपिड एंटिजन टेस्ट में 27 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 17 मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए है। पुरकाजी में एक, बघरा में एक, शाहपुर में एक, बुढ़ाना में एक, चरथावल में एक, जानसठ में दो, खतौली में तीन मरीज मिले हैं। शहर में बचन सिंह कालोनी में चार लोग संक्रमित पाए गए। नसीरपुर, बझेडी, शेरनगर, साउथ सिविल लाइन में दो, घेरखत्ती, भरतिया कॉलोनी, बंजारान स्ट्रीट, नार्थ सिविल लाइन, आर्य समाज रोड, गांधी कॉलोनी, कृष्णापुरी, कायस्थवाड़ा आदि मोहल्लों में भी मरीज पाए गए। अब तक जनपद में 7422 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके है। 6806 मरीज ठीक हो गए है। अब भी 520 मरीज ऐसे है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed