{"_id":"6148d0f58ebc3e01de132b41","slug":"aam-aadmi-party-will-contest-all-six-seats-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5571303102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी जिले की सभी छह सीटों पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी जिले की सभी छह सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
नगर में बैठक करते आप पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आम आदमी पार्टी जिले की सभी छह सीटों पर लड़ेगी चुनाव
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी जिले की सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। पार्टी ने संगठन की मजबूती पर भी बल दिया।
नवीन मंडी में जिला प्रवक्ता सतेंद्र मान के प्रतिष्ठान पर जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई, जिसमें जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची बनाई गई। बिंदुवार संभावित प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि में क्षेत्र में उनकी पकड़ व पार्टी के प्रति समर्पण पर मंथन किया गया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि जब से उपमुख्यमंत्री दिल्ली सरकार मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली फ्री की गारंटी की बात की है तब से उत्तर प्रदेश की जनता में खुशी की लहर है। केजरीवाल का दिल्ली मॉडल उत्तर प्रदेश में भी धूम मचाएगा। जिला प्रवक्ता सतेंद्र मान ने दिल्ली सरकार के शिक्षा चिकित्सा पर्यावरण व परिवहन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। डॉ. देवेंद्र मलिक फुगाना ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में तसव्वुर हुसैन, अजय चौधरी, वसी खैरी, प्रमोद शर्मा, बिलाल राणा, कुलदीप तोमर, अशोक बालियान, सुशील अहलावत, नितिन बालियान, शाहनवाज, नईम, शिवा जाटव, कैसर अली, ठाकुर सुबोध, सुलेमान तावली, पंकज गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।