फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aakriti, a student of DAV College, became the topper of CCSU

सीसीएसयू की टॉपर बनीं डीएवी कॉलेज की छात्रा आकृति

Tue, 30 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aakriti, a student of DAV College, became the topper of CCSU
बुढ़ाना में विश्वविद्यालय को टॉप करने वाली आकृति अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बे के महाविद्यालय डीएवी डिग्री कॉलेज की छात्रा आकृति अग्रवाल ने बीएससी में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय को टॉप करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उनको विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भटवाड़ा के रहने वाले रविकांत गोयल की बेटी आकृति अग्रवाल ने कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज की बीएससी की छात्रा ने मुख्य परीक्षा 2020-21 में 89.45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने कॉलेज को ही नहीं विश्वविद्यालय को टॉप किया। विश्वविद्यालय की टॉप रही छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी जनपद की टॉप-10 की सूची में शामिल रही है।
विज्ञापन

बीएससी में विश्वविद्यालय को टॉप करने से उसने अपने कस्बे का ही नही पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। आकृति के पिता एक दुकान पर मुनीम का कार्य करते है। यह उनकी सबसे बड़ी बेटी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई टॉपर्स की सूची में उनके कॉलेज की छात्रा का नाम आने से पूरे कॉलेज में खुशियां छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में 33वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। आकृति ने बताया कि आईएएस बनने का उसका लक्ष्य है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने में वह पूरा प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed