फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man who came to give the paper in place of his friend was arrested, case registered

Muzaffarnagar News: दोस्त की जगह पेपर देने पहुंचा युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to give the paper in place of his friend was arrested, case registered
खतौली। नगर में केके जैन कॉलेज में एमए अर्थशास्त्र के द्वितीय समेस्टर की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। कॉलेज की टीम ने आरोपी युवक पुलिस को सौंप दिया। कॉलेज प्राचार्य की तहरीर पर आरोपी युवक व परीक्षार्थी कॉलेेज के छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोस्त की मां का निधन होने की वजह से वह पेपर देने नहीं आया। उसके कहने पर ही वह उसकी जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन

केके जैन पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में गांव छछरपुर निवासी अनुज सैनी एमए अर्थशास्त्र का द्वितीय समेस्टर का छात्र है। शनिवार को उसकी परीक्षा थी। सुबह सात से नौ बजे की पहली पाली में परीक्षा शुरू हुई तो परीक्षा कक्ष में निरीक्षक को एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। उन्होंने केंद्र अधीक्षक व प्राचार्य को इसकी सूचना दी। कॉलेज की टीम ने जांच की तो वह हैरान रह गई। जांच करने पर पाया गया कि परीक्षार्थी अनुज सैनी के स्थान पर गांव कैलावड़ा कलां निवासी हरेंद्र कुमार परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

कॉलेज स्टाफ ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया और आरोपी युवक सौंप दिया गया।
इस मामले में कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर रीना मित्तल ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कॉलेज के छात्र व उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक के खिलाफ धोखाधडी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र कुमार का चालान कर दिया जबकि जिस छात्र की जगह वह पेपर देने आया था उसकी तलाश की जा रही है। प्राचार्या ने कहा कि परीक्षा देते हुए पकड़ा गया युवक उनके कॉलेज का छात्र नही है। वह एमए द्वितीय समेस्टर के एक अन्य छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। शक होने पर उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed