फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   a young man was murdered in muzaffarnagar crime in uttarpradesh

मुजफ्फरनगर: ईंटों से सिर पर वारकर युवक की हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव

Sat, 20 Mar 2021 01:03 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 01:03 AM IST
सार

  • तितावी क्षेत्र के गांव गांव काजीखेड़ा का मामला।
  • खेत में मिला लहूलुहान शव, पास में मिले खाली पव्वे व खून सनी ईंटें।
  • दोपहर में खेत पर गया था, शाम तक न लौटने पर की गई तलाश।

विज्ञापन
a young man was murdered in muzaffarnagar crime in uttarpradesh
हत्या की सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव काजीखेड़ा में गढ़ी देशराज मार्ग पर खेत में गए युवक की ईंटों से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। एसपी देहात ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा निवासी अनुज (32) के खेत गढ़ी देशराज गांव के मार्ग पर हैं। शुक्रवार दोपहर अनुज अपने नौकर के साथ खेतों पर गया था। वहां से कुछ देर बाद नौकर तो लौट आया, लेकिन शाम तक भी अनुज घर नहीं पहुंचा। भाई निकुंज उसे देखने के लिए खेतों पर पहुंचा तो उसी के खेत के अंदर अनुज की लहूलुहान लाश पड़ी देख उसके होश उड़ गए। निकुंज ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी।
विज्ञापन


एसओ राधेश्याम यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। खेत में अनुज की लाश के पास ही देशी शराब के आठ खाली पव्वे और खून से सनी दो ईंटें पड़ी मिलीं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हत्या की सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों व एसओ से घटना की जानकारी ली। देर रात तक पीड़ित परिजन घटना की तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पी शराब और फिर कर दिया कत्ल...

गांव काजीखेड़ा निवासी अनुज की हत्या उसी के साथियों द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, घटनास्थल पर लाश के पास ही देशी शराब के आठ खाली पव्वों के साथ ही एक स्टील की पुरानी कटोरी और खून से सनी दो ईंटें पड़ी मिलीं। ऐसे में साफ है कि हत्यारे एक से अधिक थे, जो अनुज से पूर्व परिचित थे। सभी ने पहले तो एक साथ शराब पी, इसके बाद अनुज की ईंटों से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी।

देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया हत्यारे युवक के परिचित ही हो सकते हैं, जिनके साथ उसने शराब पी। हो सकता है कि शराब पीने के बाद उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया हो, जिसके बाद अनुज की हत्या कर दी गई। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed