फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man died due to high tension current, his friend got burnt

Muzaffarnagar News: हाईटेंशन करंट लगने से युवक की मौत, साथी झुलसा

Thu, 24 Jul 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to high tension current, his friend got burnt
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तालड़ा के तिराहे के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान पर स्टील के पाइप की ऊंचाई नापने के लिए दो युवकों ने पाइप को खड़ा किया। पाइप युवकों के हाथों से छूट कर बराबर से गुजर रही 33 हजार विद्युत लाइन के तारों से टच हो गया, जिससे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं उसका साथी झुलस गया।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली के गांव चितौड़ा के रहने वाला मुस्सबिर अब्बास (22) अपने ही गांव निवासी असद के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बुधवार शाम स्टील का पाइप खरीदने के लिए तालड़ा तिराहे के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन


इन दोनों युवकों ने हार्डवेयर की दुकान से एक स्टील का पाइप खरीदा। दोनों युवक स्टील के पाइप को खड़ा करके उसकी ऊंचाई नापने लगे। इसी दौरान स्टील का पाइप दोनों युवकों के हाथों से छूट कर पास से गुजर रही 33 हजार की विद्युत हाईटेंशन की लाइन के तारों से टच हो गया। तब करंट लगने से मुस्सबिर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी असद के दोनों पैर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे असद को जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed