{"_id":"5ed542438ebc3e9087286a1d","slug":"a-woman-jumped-into-the-canal-with-two-girls-relatives-drowned-to-save-muzaffarnagar-news-mrt484396821","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों संग महिला नहर में कूदी, बचाने में रिश्तेदार भी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों संग महिला नहर में कूदी, बचाने में रिश्तेदार भी डूबा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भोपा के नगला बुजुर्ग में नहर के पास विलाप करते डूबे लोगों के परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो बच्चियों संग महिला नहर में कूदी, बचाने गया रिश्तेदार भी डूबा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही एक महिला ने नगला बुजुर्ग झाल पुल पर अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। उन्हें बचाने के लिए उसका रिश्तेदार भी नहर में कूद गया। देखते ही देखते चारों गंगनहर में समा गए। पीएसी की गोताखोर टीम उनकी तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
महिला जैनब (25) पत्नी इकरार शहर से सटे गांव सरवट की रहने वाली थी। सोमवार दोपहर वह अपनी दो बच्चियों इसरा (3) व मिशरा (2) के साथ बाइक से थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी अपनी ननद भूरी घर जा रही थी। बाइक उसकी नदद का बेटा शाहिद (18) चला रहा था। रास्ते में जब उनकी बाइक गांव नंगला बुजुर्ग स्थित गंगनहर झाल के पुल पर पहुंची और बाइक धीमी हुई तो अचानक पीछे बैठी जैनब ने दोनों मासूम बच्चियों के साथ चलती बाइक से कूदकर गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देख शाहिद भी उन्हें बचाने के लिए गंगनहर में कूद गया और देखते ही देखते चारों गहरे पानी में समा गए। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इनकी शनाख्त हुई। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि महिला के दो मासूम बेटियों के साथ गंग नहर में कूदने की वजह जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।