{"_id":"6aec698cd6ccdff0120553ae","slug":"a-road-will-be-constructed-from-chhapar-to-the-harinagar-route-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-184698-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छपार से हरिनगर मार्ग तक होगा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छपार से हरिनगर मार्ग तक होगा सड़क का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
मुजफ्फरनगर। लोक निर्माण विभाग ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के कायापलट में जुटा है। तीन माह पहले छपार क्षेत्र में हरिनगर मार्ग तक कई गांव को जोड़ने वाले मार्ग का सर्वे कराया गया था। आवागमन में आ रही समस्या के मद्देनजर विभाग की ओर से 14.5 किमी. लंबी सड़क निर्माण के लिए 33 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसे शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा ने बताया कि जनपद में छपार, सिमर्थी तेजलहेड़ा, खाईखेड़ी, गोधना होते हुए हरिनगर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। बताया कि मार्ग से कई गांव के लोगों को आवागमन रहता है।
स्वीकृति के बाद शासन ने मार्ग निर्माण के लिए 3.3 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। जिसके बाद निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया कि विभाग की ओर से सर्वप्रथम भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उसके उपरांत ही निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।