फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A power station will be set up in Bhandura to resolve the low-voltage problem.

Muzaffarnagar News: लो वोल्टेज की समस्या दूर करने को भंडूरा में स्थापित होगा बिजलीघर

Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A power station will be set up in Bhandura to resolve the low-voltage problem.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी सहित शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी है। ऊर्जा निगम की ओर से गांव भंडूरा में 33/11 केवी बिजली घर निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पारेषण के क्षेत्र में भी सुधार किया जा रहा है। इसमें 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जौली रोड एवं भोपा रोड की 8.03 करोड़ रुपये की लागत से क्षमतावृद्धि की जा चुकी है। जिनसे घरेलू के साथ-साथ औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी लाभ पहुंच है। शहर के विभिन्न भागों में अधिक विद्युत भार की समस्या के कारण फॉल्ट होते रहते थे। जिन्हें समाप्त कराने के लिए 189 अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कारोबार प्लान 2026-27 पार्ट-एक में 7.88 करोड़ रुपये की लागत से 111 स्थानों पर अनुरक्षण एवं अन्य कार्य चल रहे हैं। जबकि पार्ट-दो में 9.94 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित है। मुख्य अभियंता ने बताया कि 5.63 करोड़ की लागत से पिन्ना क्षेत्र में बिजली घर का निर्माण कराया गया है। जिसमें 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति के लिए बिजली के खंभे गाड़े जा रहे हैं। शीघ्र ही बिजली घर का संचालन शुरू होने से गांव पिन्ना, शामली रोड, चरथावल, बरवाला आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ मिमलाना रोड एवं शामली रोड विद्युत उपकेंद्र का भी भार कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed