{"_id":"67f658a5d36ace53ad0a6f3f","slug":"a-pistol-factory-was-being-run-in-ruins-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143214-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खंडहर में चलाई जा रही थी तमंचा फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खंडहर में चलाई जा रही थी तमंचा फैक्टरी
विज्ञापन
- सरगना सहित 3 गिरफ्तार, बने और अधबने 20 तमंचे, उपकरण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने सफीपुर मार्ग पर खंडहर में चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी को पकड़ा है। तमंचे बनाने वाले सरगना सहित तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बने व अधबने 20 तमंचे, कारतूस, तमंचे बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। तमंचे खरीदने वालों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस लाइन में एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र में तमंचा फैक्टरी चलाने की सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने बुढ़ाना से सफीपुर की तरफ राजकीय इंटर कॉलेज से आगे बाग में बने नलकूप के पीछे खंडहर में दबिश डाल कर वहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 20 बने व अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए।
-- -
पांच हजार में बेचते हैं एक तमंचा
एसपी देहात ने बताया कि वह तीनों अपने साथी फुगाना के गांव खेड़ी गनी निवासी अंकुर के साथ काफी समय से तमंचे बनाने, बेचने का काम करते आ रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए वह अलग-अलग स्थानों पर जंगलों व खंडहरनुमा जगहों पर यह कार्य करते हैं। मेहरबान गिरोह का सरगना है। तमंचे बनाने के लिए उपकरण व सामान वही उपलब्ध कराता है। जगह भी निर्धारित करता है। निर्मित किये गए तमंचे को मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। वह एक तमंचे को पांच हजार रुपये तक बेचते हैं। तमंचे बेचने से मिले रुपये को आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
-- -- -
आसपास जनपदों में भी करते हैं सप्लाई
आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी कि वह लोग तमंचों को मुजफ्फरनगर व आसपास के जनपदों में भी सप्लाई करते हैं। अंकुर ने तमंचे खरीदे थे। एसपी देहात ने कहा कि अंकुर व तमंचे खरीदने वालों की भी तलाश की जा रही है।
कयूम व राहुल पहले भी तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल जा चुके हैं। यह दोनों तमंचे बनाने में माहिर हैं। तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। प्रेसवार्ता के दौरान बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र भी मौजूद रहे।
-- -- -- -
इन्हें किया गिरफ्तार-
- बुढ़ाना की नई बस्ती मंदवाड़ा रोड निवासी मेहरबान।
- बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर का मूल निवासी वर्तमान में सिविल लाइन थाने की मदीना कॉलोनी निवासी कयूम।
- बुढ़ाना की मोहल्ला मंडी निवासी राहुल।
-- -- -- -- --
पंकज ऐरन