{"_id":"6253203013454e3a4e3f1ff3","slug":"a-grand-procession-took-place-on-ramnavami-flowers-showered-on-the-tableaux-muzaffarnagar-news-mrt5840119143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली, झांकियों पर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली, झांकियों पर बरसे फूल
विज्ञापन
रामनवमी की शोभायात्रा का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिल देव ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रामनवमी के पर्व पर शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ रही। नईमंडी के पटेलनगर में रामलीला भवन पर भव्य कार्यक्रम हुआ। यहां शोभायात्रा में झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोहा। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई ने भजन का कार्यक्रम कर प्रभु राम का गुणगान किया।
नई मंडी पटेलनगर के रामलीला भवन में रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम हुआ। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हम सबके के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, समाजसेवी भीम कंसल, मनीष चौधरी, अंकुर दुआ, सभासद विपुल भटनागर, व्यापारी नेता सुनील तायल आदि ने पूजन व आरती की। आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल ऐरन, हरिशंकर मूंदडा, विकल्प जैन सभासद, अमित भारद्वाज, प्रमोद गुप्ता ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दर्जनों बैंडबाजों के साथ सभी अतिथियों ने प्रभु श्रीराम व उनके भाईयों को रथ पर बैठाय और शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में सबसे आगे एक घोड़े पर सवार होकर हनुमान जी का स्वरूप धारण करके एक कलाकार हाथ में भगवा झंडा लेकर चल रहा था। शोभायात्रा पटेलनगर रामलीला भवन से प्रारंभ होकर नई मंडी के गोशाला रोड, वकील रोड, भोपा रोड, संजय मार्ग से होते हुए वापस रामलीला भवन पर पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा हुई। इससे पूर्व सुबह रामनवमी के अवसर पर हवन पूजन के पश्चात सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, बोहरो वाला मंदिर, भरतिया कालोनी के कामेश्वर मंदिर आदि में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सनातन धर्म सभा भवन में भी रामनवमी पर कार्यक्रम हुआ। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रामनवमी पर आवास विकास कालोनी में कीर्तन का आयोजन हुआ। भजन गायिका रानी ने भगवान राम के सुंदर भजन सुनाए। पंडित रवि शंकर, मनोज, अनुभा, रोहन, निधि, आशा, सोनिया, प्रतिभा, राजी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं ने प्रभु राम का गुणगान किया
अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई द्वारा रामनवमी व नवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाई गई। महासभा की अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल व महामंत्री रोमा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन मोनिका गोयल व सुभा अग्रवाल ने किया। संयोजक अचला बिंदल व सपना सिंगल रही। सर्वप्रथम टाइम ड्रा द्वारा गिफ्ट निकाले गए। महासभा की महिलाओं ने नवरात्रि व रामनवमी के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति की। डांडिया का आयोजन किया गया, गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। स्नेह गर्ग, साधना गर्ग, राधा गर्ग, साधना कुच्छल, अंजू अग्रवाल, मीनाक्षी मित्तल, रेनू गर्ग, स्वाति अग्रवाल, प्रवीन, अनु कुच्छल, अनीता गोयल, पूजा सिंघल, अपर्णा गोयल, रश्मि गुप्ता, मंजू मित्तल, रूपा आदि महिलाओं ने भाग लिया।