{"_id":"58f1148f4f1c1bbd4ccf57cb","slug":"a-fire-in-the-van-in-shahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में वैन और झूला जलकर राख, गैस रिफलिंग करते समय हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर में वैन और झूला जलकर राख, गैस रिफलिंग करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर में आग लगने के बाद जलती कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में पैंठ मैदान में मारुति वैन में एलपीजी गैस भरते समय लगी आग से वैन जलने के साथ मैदान में पड़ा झूले का सामान और हजारों की नगदी जलकर राख हो गई। सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद फायरब्रिगेड पहुंची।
शाहपुर कस्बा चौकी के सामने पैंठ मैदान में शुक्रवार को वैन में गैस की रिफलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी ने आग लग गई। कुछ मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास में लगे झूले के तंबू को अपनी चपेट में ले लिया। तंबू में रखे कपड़े, चारपाई आदि सामान सहित एक संदूक में रखे 50 हजार रुपये भी जल गए।
लोगों ने किसी तरह तंबू में लगी आग पर काबू पाया, परंतु तब तक उसका सामान जलकर राख हो गया। वहीं, समय पर फायरब्रिगेड की गाड़ी समय पर न पहुंचने से लोगों में आक्रोश बन गया। आग से झूला मालिक शेरदीन का काफी नुकसान हो गया। उधर, सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने पीड़ित झूला मालिक के परिवार को दस हजार रुपयों की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
वर्षों से चल रहा गैस रिफलिंग का धंधा
शाहपुर। शाहपुर की बसी रोड जिसके पीछे गैस रिफलिंग के दौरान आग लगने की घटना हुई है। यहां पर गैस रिफलिंग का धंधा दशकों से चल रहा है, लेकिन कोई भी अधिकारी इन पर कार्यवाही नहीं करता। पूर्व में भी आगजनी की कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। शुक्रवार को हुई आगजनी के बाद बसी रोड पर गैस रिफलिंग का धंधा करने वाले दर्जनों दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए।