फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A businessman was duped of Rs 5 lakh on the pretext of getting him to download the PNB One app.

Muzaffarnagar News: पीएनबी वन एप डाउनलोड कराने के बहाने व्यापारी से पांच लाख ठगे

Fri, 07 Nov 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 5 lakh on the pretext of getting him to download the PNB One app.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कूलर व अलमारी बनाने का व्यापार करने वाले पटेलनगर निवासी अनिल कुमार से साइबर अपराधी ने पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित से पीएनबी वन एप डाउनलोड कराने के बहाने ठगी की गई। पीड़ित के भतीजे शुभम गुप्ता ने बताया कि उनके चाचा का पीएनबी में खाता है। वह पीएनबी का पीएनबी वन एप लोड करना चाहते थे। उन्होंने गूगल पर इसकी प्रक्रिया को देखा तो उनके पास एक कॉल आई कि वह पीएनबी वन एप लोड करना चाहते हैं। उनके हां करने पर उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जो एपीके फाइल थी। उसे डाउनलोड की, जो पीएनबी वन की तरह ही थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी।
उन्होंने कॉल करने वाले व्यक्ति के कहने पर अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी भर दी। बृहस्पतिवार सुबह मैसेज आए। ओटीपी भी आए, तब पता चला कि उनके खाते से ढाई-ढाई लाख रुपये के दो ट्रांजेक्शन हुए हैं। वह समझ गए कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की तो पता चला कि बंगाल के दो बैंकों में पैसा गया है। एक बंधन बैंक व दूसरा यश बैंक बताया गया। उन्होंने खाता फ्रीज करा दिया है।
विज्ञापन

साइबर ठग ने मोबाइल हैक किया है। मोबाइल का नेट बंद ह, जिस कारण हैकर खाता नहीं चला पा रहा है। नेट चलने पर मोबाइल की सभी जानकारी हैकर के पास चली जाएगी। पीड़ित ने बैंक से पर्सनल लोन के लिए भी आवेदन किया है। ठग ने उन्हें कॉल कर नेट चालू करने के लिए भी कहा। उन्होंने ऐसा नहीं किया। शुभम गुप्ता ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed