{"_id":"5da219c28ebc3e939f408002","slug":"a-balanced-diet-keeps-the-mind-and-body-healthy-muzaffarnagar-news-mrt4481913198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन व तन को स्वस्थ रखती है बैलेंस डाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन व तन को स्वस्थ रखती है बैलेंस डाइट
विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 12द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ10 में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं के स्वास्थ्य की ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मन और तन को स्वस्थ रखता है संतुलित आहार
अपराजिता:-
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। तन व मन को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट का होना बहुत जरूरी है। अच्छी सेहत, याददाश्त और सुंदर त्वचा के लिए जरूरी है कि खाने में हरी सब्जी, दाल, सलाद, फल व दूध को शामिल करें। जंक फूड के प्रयोग से मोटापा बढ़ता है। ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदय संबंधी बीमारी पैदा होती है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सैय्यद यासिर ने कस्बे के सनराइज पब्लिक स्कूल में छात्राओं को स्वास्थ्य जांच शिविर में यह जानकारी दी। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स के तहत स्कूल की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने शपथपत्र भर नारी सम्मान व बालिका सुरक्षा की शपथ ली।
बुढ़ाना कस्बे के सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सैय्यद यासिर, महिला चिकित्सक डॉ. शिबा, डीसीपीएम हरविंद्र सिंह आदि की टीम ने छात्राओं का वजन, हाइट व बीपी चेक किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉक्टरों ने छात्राओं को नियमित व्यायाम करने का आह्वान किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने छात्राओं को हाथ धोकर ही खाना खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को हाथ धोने के छह स्टेप बताए। बताया कि हाथ न धोकर खाना खाने से कीटाणु छोटे बच्चों के पेट में पहुंच कर कीड़े पैदा करते है। हाथ धोकर तौलिया अथवा रुमाल से हाथ नहीं सुखाने चाहिए। धुले हुए हाथ हवा में सुखाए। जंक फूड को उन्होंने जहर बताया। वर्तमान मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल इंफेक्शन व एलर्जी का है। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए पानी को एकत्र न होने दें, अपने आसपास सफाई रखे। खाने में हरी सब्जी, दाल-रोटी का सेवन करें। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस डाइट को जरूरी बताया।
मोबाइल और तनाव से गिर रही सेहत
डॉ. शिबा ने छात्राओं को कहा कि बच्चों के बीमार होने का मुख्य कारण तनाव है। अभिभावक कम आयु में ही बच्चों पर कामयाब होने का दबाव डाल रहे हैं, जिसके कारण बच्चे परेशान हो जाते हैं। बारहवीं कक्षा के बाद ही बच्चों पर कामयाब होने का दबाव डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी कक्षाओं की छात्राओं को एनड़यड फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। विभिन्न प्रकार के मेसेज पढ़ाई में बाधा पैदा करते हैं। इनसे बच्चे तनाव में भी आ जाते हैं।
विज्ञापन
भोजन के साथ सलाद जरूरी
अच्छे बाल व चमकदार त्वचा के लिए खाने में सलाद को शामिल करें। हमें कच्ची सब्जियां भी खानी चाहिए। सर्दी के मौसम में गाजर खूब खाएं। पौष्टिक भोजन सेहत के लिए जरूरी है। - साक्षी गर्ग, प्रशासक।
- बर्गर व पिज्जा का सेवन नहीं करूंगी। डॉक्टर की बातों पर विशेष ध्यान दूंगी। खाने में हरी सब्जी व सलाद भी शामिल करूंगी। - वंशिका त्यागी, छात्रा।
- तन व मन को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन करूंगी। हाथ धोकर ही खाना खाऊंगी। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करूंगी। - प्राची दहिया, छात्रा।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए नाखून व दांतों की सफाई भी जरूरी है। विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए हमें चिकित्सक द्वारा बताया भोजन ही करना चाहिए। - स्तुति सैनी, छात्रा।
भोजन के साथ-साथ रोजाना एक फल का खाना भी जरूरी है। फल खाने से मेमोरी शार्प होती है। चिकित्सक की इस बात का में हमेशा ध्यान रखूंगी। - खुशी, छात्रा।
- शादी, बर्थडे पार्टी अथवा मम्मी- पापा के साथ घूमने जाते समय पेस्ट्री, पेटीज व कोल्डड्रिंक का प्रयोग नही करूंगी। - काव्या , छात्रा।
- चिकित्सक द्वारा सुझाए संतुलित भोजन का जीवन में प्रयोग करूंगी। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना रस्सी भी कूूदूंगी व दौड़ भी लगाऊंगी। - पायल, छात्रा।
- सुंदर व मजबूत दांत तथा हड्डियों की मजबूती के लिए दूध का प्रयोग बहुत जरूरी है। कच्ची सब्जियां, सलाद व फल को भी भोजन में शामिल करूंगी। - राधिका, छात्रा।

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 12द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ11 में अपराजिता कार्यक्रम में अपराजिता कार्यक्रम में शप- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 12द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्रा वंशिक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 12द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ12 में अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेती छात्राऐं व शिक्ष?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 12द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ13 में अपराजिता कार्यक्रम में शपथ पत्र भरकर शामिल होती छ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR