फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बस स्टैंड पर चले धारदार हथियार, भगदड़ मची

बस स्टैंड पर चले धारदार हथियार, भगदड़ मची

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। रोडवेज बस स्टैंड पर बस की इंतजार कर रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान धारदार हथियार चलने से बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके बयान दर्ज किए हैं। मामला पारिवारिक रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थानाभवन के मोहल्ला कस्सावान निवासी जाहिद ट्रैक्टर की किश्त जमा कराने के लिए शामली आया था। दोपहर के समय वह अपने साले वाजिद के साथ शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर थानाभवन जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौके पर पहुंचे तीन-चार युवकों ने जाहिद पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बस स्टैंड पर धारदार हथियार चलने से वहां मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। हमलावर जाहिद को गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराते हुए बयान दर्ज किए। घायल की गंभीर हालत के मद्देनजर सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। उधर, वाजिद की सूचना पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डाक्टरों द्वारा रेफर करने के बाद परिजन घायल को शहर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि घायल पारिवारिक रंजिश के तहत हमले की बात कह रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed