फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अर्दली कर रहे थे अफसरों की ‘मुखबिरी’

अर्दली कर रहे थे अफसरों की ‘मुखबिरी’

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लेखपालों के नेता शिवकुमार और उसके बेटे राहुल गोयल को सरकारी सूचनाएं लीक करने वाले एसडीएम और तहसीलदार के अर्दलियों पर गाज गिर गई है। कॉल डिटेल निकलवाने के बाद प्रशसन ने दोनों को तत्काल हटाते हुए जांच बैठा दी है। इसके अलावा डीएम और एडीएम कार्यालयों के ‘विभीषणों’ की तलाश भी कॉल डिटेल से की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की हर एक गतिविधि की जानकारी आरोपी लेखपालों के नेता और भू-माफिया तक पहुंचाई जा रही थी। जिला प्रशासन के अधिकारी चार दिन पहले उस समय सकते में रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व रामकिशन शर्मा एक जानकारी के लिए गांव भलेड़ी पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही शिवकुमार के बेटे राहुल गोयल को जानकारी मिल गई। एडीएम प्रशासन डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जानसठ तहसील के संदेहास्पद कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए तो एसडीएम और तहसीलदार के अर्दली से राहुल गोयल के मोबाइल पर कई बार कॉल पाई गईं। डीएम के आदेश पर एसडीएम के अर्दली परम और तहसीलदार के अर्दली राजकुमार को तत्काल हटा दिया गया है और इनके खिलाफ जांच बैठाई गई है। डीएम और दोनों एडीएम कार्यालयों के कुछ कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं, उनके मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एडीएम प्रशासन इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि माफिया से जिसकी भी मिलीभगत पाई जाएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed