{"_id":"49-79299","slug":"Muzaffar-nagar-79299-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना नजीर के मदरसे का छात्र चोरी करते पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना नजीर के मदरसे का छात्र चोरी करते पकड़ा
Muzaffar nagar
Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। कवाल कांड के बाद हुए दंगों में आरोपी मौलाना नजीर अहमद कासमी के मदरसे का छात्र बृहस्पतिवार की रात को चोरी करते पकड़ा गया। मोहल्ले के लोगों ने तलाशी ली तो उसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी निकला। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। आरोपी को छोड़ने पर भाजपाइयों ने थाने में विरोध किया तो इंस्पेक्टर उल्टे भाजपाइयों पर भड़क उठे। जिससे उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक तक हो गई। उधर, मौलाना नजीर ने प्रबंधक की ओर से भाजपा नेता व उनके दो पुत्रों के खिलाफ छात्र के साथ लूट करने की तहरीर दिलवा दी। जिससे भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। भाजपाइयों ने थाने पहुंचे एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली के सामने विरोध प्रकट किया। एसपी क्राइम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला गंज में मौलाना नजीर अहमद कासमी के मदरसा तालीम उल कुरान के बराबर में भाजपा नेता महेश चंद शर्मा की आटा चक्की है। भाजपा नेता की आटा चक्की से पिछले एक सप्ताह में दो चोरी की घटना हो चुकी है। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे मदरसे में पढ़ने वाला मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लददावाला निवासी मुजम्मिल उर्फ नाजिम पुत्र रियाजुद्दीन को गंज मोहल्ला निवासी कर्मबीर के मकान में लोगों ने रंगेहाथ चोरी करते पकड़ लिया। भाजपा नेता ने बताया कि पकड़े गए छात्र की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से रामदास का चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ। आरोपी छात्र ने चोरी की कई घटनाओं को कबूल भी किया। सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने आरोपी को सौंप दिया और चोरी का मोबाइल भी पुलिस को दे दिया था। शुक्रवार की सुबह मौलाना को पता चला तो दबाव पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इस पर भाजपाइयों ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। भाजपाइयों की इंस्पेक्टर चरण सिंह यादव के साथ नोकझोंक तक हो गई थी। उधर, मौलाना नजीर अहमद कासमी ने मदरसा प्रबंधक मौलाना लुकमान की ओर से थाने में भाजपा नेता व उसके दो पुत्रों बच्ची व नितिन सहित दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ छात्र से दो हजार रुपये की नगदी लूटने की तहरीर दिलवा दी। लूट की झूठी तहरीर देने को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। यह मामला एसएसपी तक पहुंचा तो एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली थाने पहुंचे। भाजपाइयों ने थाने में एसपी क्राइम का घेराव कर पुलिस पर आरोपी को छोड़ने तथा मौलाना पर भाजपा नेता व उनके पुत्रों के खिलाफ लूट की तहरीर दिलवाने का विरोध जताया। जिस पर एसपी क्राइम ने भाजपाइयों को जांच का आश्वासन दिया है।
मौलाना की तहरीर ने बदला जांच का रूख
जानसठ। मदरसा प्रबंधक मौलाना लुकमान की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि मदरसा से रात के समय करीब दस बजे छात्र तबीयत खराब होने पर दवाई लेने के लिए बाहर निकला था। मोहल्ला गंज के तिराहे पर भाजपा नेता उसके दो पुत्र व दो अन्य साथी ने छात्र को पकड़ा और अपनी आटा चक्की में ले गए। जहां पर इन लोगों ने छात्र के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और दो हजार रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन
छात्र के पकड़े जाने पर मदरसा में जुटे सैकड़ों लोग
जानसठ। छात्र को भाजपा नेता द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपे जाने के विरोध में मदरसे में सैकड़ों लोग जमा होने लगे थे। पता चलने पर पुलिस मदरसे में ही लूट की तहरीर लेने पहुंची। इंस्पेक्टर चरण सिंह यादव का कहना है कि मदरसा का छात्र मंदबुद्धि के साथ नाबालिग भी है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर जांच पड़ताल कर रही है।