फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हादसे में सिपाही की मौत

हादसे में सिपाही की मौत

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के विजय चौक के निकट सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आकर ट्रैफिक सिपाही की मौत हो गई। पुलिस महकमे के अधिकारियों ने सिपाही की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने कहा कि मृतक के आश्रितों को हरसंभव मदद देने की कोशिश की जाएगी। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी अजय कुमार शामली में ट्रैफिक सिपाही के पद पर तैनात था। पुलिस के मुताबिक 28 अक्तूबर को अजय की मेला ड्यूटी के लिए शामली से गढ़ के लिए रवानगी हुई थी। हालांकि वह किसी कार्य से ड्यूटी से एक दिन की छुट्टी लेकर शामली लौट आया था। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह शहर के विजय चौक के नजदीक एक ढाबे पर जा रहा था। इस बीच झिंझाना की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर विजय चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने सीओ यातायात निशांक शर्मा को हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर ट्रक की तलाश कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सीओ यातायात और कोतवाली इंचार्ज आरएन सिंह यादव ने अजय के पिता रिटायर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ यातायात ने बताया कि ट्रक चालक अभी तक ट्रेस नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, एसपी पवन कुमार, एएसपी वीके मिश्र, कैराना सीओ प्रकाश कुमार, शहर कोतवाल, थानाध्यक्ष आदर्श मंडी अरविंद सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सिपाही की मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed