{"_id":"49-78798","slug":"Muzaffar-nagar-78798-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों युवक को गोली मारी, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों युवक को गोली मारी, गंभीर
Muzaffar nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। अपनी बहन के यहां से वापस लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक का गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हरियाणा के सोनीपत जनपद के गांव टिकौला निवासी नरेन्द्र त्यागी बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर के रामपुरी में रहने वाली अपनी बहन के यहां से वापस जा रहा था। सोमवार को सायं 8 बजे उसे बड़ौत रोड पर बायवाला के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से रोकने का प्रयास किया। उसके न रुकने पर बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने पर घायल नरेन्द्र ने अपनी बाइक वापस कस्बे की और दौड़ा दी। लोगों से पता पूछकर वह घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचा। जहां से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल मे रेफर किया गया है।