{"_id":"49-78787","slug":"Muzaffar-nagar-78787-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र के हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेंद्र के हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करो
Muzaffar nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। गठवाला खाप के थांबेदार के नेतृत्व में बहावड़ी गांव के लोगों ने एसपी से मुलाकात करते हुए धर्मेंद्र हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को शीघ्र ही हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया है।
सोमवार को गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी पवन कुमार से मिले। ग्रामीणों ने एसपी से धर्मेंद्र हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की। थांबेदार ने एसपी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के पालन के लिए पुलिस चौकी खुलवाए जाने की भी मांग की। एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उन्हाेंने मृतक पक्ष को शीघ्र ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है। एसपी से मिलने वालों में मृतक के पिता जयपाल सिंह, वेदपाल, महीपाल, ब्रजपाल, ऋषिपाल, कटार सिंह, राजेेंद्र फौजी, ग्राम प्रधान कृष्णपाल आदि भी शामिल थे। गौरतलब है कि गांव बहावड़ी निवासी धर्मेंद्र की काबड़ौत के जंगलों में बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।