{"_id":"49-78679","slug":"Muzaffar-nagar-78679-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलामत रहे भाई-बहनों का प्यार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलामत रहे भाई-बहनों का प्यार
Muzaffar nagar
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शामली/कैराना। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैयादूज त्योहार पर शनिवार को बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनाें की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
भैयादूज पर तिलक कराने के लिए भाई बहनों से मिलने की उनकी ससुराल पहुंचे। वहीं, कई बहनों ने अपने मायके आकर भाइयों का तिलक किया और गोला व मिठाई देकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर घरों में पकवान बनाए गए। बाजारों में मिठाई और गोले की जमकर बिक्री हुई। तिलक करने और कराने के लिए बहनों और भाइयों ने कई किलोमीटर तक का सफर तय कर इस रस्म को निभाया। भैयादूज के लिए मुख्य मार्गों, बस अड्डों पर खील बतासों और मिठाइयों की दुकानें लगी हुई थी, जिन पर पूरे दिन बिक्री हुई। भीड़ की वजह से शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर सुबह से शाम तक बहन और भाइयों का आवागमन रहा।
कैराना में भी शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ भैयादूज का पर्व मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्हें मिठाई खिलाकर नारियल भेट किए। भाइयों ने भी बहनों को कपड़े और मिठाई आदि उपहार भेंट किए। भैयादूज के मौके पर बसों में भारी भीड़ रही। वहीं, सड़कों पर भी ज्यादातर छोटे वाहन दौड़ते नजर आए।