फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   17वें राउंड से आखिरी तक आगे रहे नाहिद

17वें राउंड से आखिरी तक आगे रहे नाहिद

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन को आखिर तीन राउंड में बढ़त मिली और भाजपा प्रत्याशी अनिल चौहान को 1099 मतों से हराकर कैराना के विधायक बन गए।
विज्ञापन

रविवार को नवीन मंडी स्थल पर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का पहला राऊंड झिंझाना के चौसाना क्षेत्र का खुलना शुरू तो भाजपा प्रत्याशी अनिल चौहान को 3225, कांग्रेस प्र्रत्याशी अरशद हसन को 585 और सपा प्रत्याशी चौधरी नाहिद हसन ने 4555 मत लेकर भाजपा प्रत्याशी से 1350 मतों से बढ़त बनाली थी।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 5771 मत लेेकर सपा प्रत्याशी से 368 वोट आगे हो गए।
तीसरे राउंड में भी भाजपा प्र्रत्याशी 5655 वोट लेकर सपा प्र्रत्याशी से 1892 वोट आगे रहे, जबकि चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी ने 4283 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी अनिल चौहान को 963 मतों से पीछे धकेल कर बढ़त बना ली। पांचवें राउंड में सपा प्रत्याशी 2666, छठवें में 6226, सातवें में 9224, आठवें राउंड में 11 हजार 700 वोटों से पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौवें राउंड तक सपा प्रत्याशी के 32 हजार 331 वोट हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी 43 हजार 526 वोट हासिल कर 11 हजार 195 वोट से आगे रहे। दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 8896 रह गई। ग्यारहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी की यह बढ़त सात हजार, बारहवें राउंड में 2564, तेरहवें राउंड में 1066, चौदहवें राउंड में 6318, पंद्रहवें राउंड में 2562, सोलहवें राउंड में 1809 रह गई। 17वें राउंड में सपा प्रत्याशी ने 72 हजार 452 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी अनिल चौहान को 478 वोटों से पीछे कर दिया। इसके बाद आखिरी के तीनों राउंड में सपा प्रत्याशी नाहिद ही आगे रहे। 18वें राउंड में नाहिद हसन ने 5994, 19 वें राउंड में 3 हजार 952 और 20वें राउंड में 1099 मतों से भाजपा प्रत्याशी अनिल चौहान से आगे रहते हुए जीत दर्ज कर ली।

मतगणना की राउंड वार स्थिति
राउंड नाहिद हसन सपा अनिल चौहान भाजपा अरशद हसन कांग्रेस
1 4555 3225 585
2 4053 5771 265
3 4001 5655 828
4 4283 3319 795
5 2313 4974 401
6 3779 5977 549
7 2670 5957 111
8 2828 5304 439
9 3849 3344 325
10 5571 3272 1952
11 5830 3954 1664
12 5985 1529 2149
13 4946 3448 1016
14 2598 7850 609
15 5478 1722 1703
16 4349 3596 1505
17 5364 3077 789
18 6140 624 810
19 3386 5431 323
20 2006 4856 88
कुल योग 83984 82885 16906
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed