{"_id":"49-78386","slug":"Muzaffar-nagar-78386-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई के साथ डिब्बा नहीं तोला जाएगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई के साथ डिब्बा नहीं तोला जाएगा
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खतौली। यदि किसी मिष्ठान विक्रेता ने मिठाई के साथ डिब्बा भी तोला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को वरिष्ठ निरीक्षक माप तोल राम अवध यादव ने मीरापुर और खतौली में अभियान चला कर कई मिठाई वालों को इसी कारण चालान किए, क्योंकि वे मिठाई के साथ डिब्बे भी तोल रहे थे।
वरिष्ठ निरीक्षक माप तोल राम अवध यादव ने बताया कि खतौली में भगतजी स्वीट्स, रामे हलवाई, पहलवान हलवाई, नवीन नमकीन, मीरापुर की श्रीहरि मिष्ठान ग्राहकों को मिठाई के साथ डिब्बे भी तोल कर दे रहे थे, इसी कारण इनका चालान किया गया। मिठाई विक्रेता को मिठाई के साथ डिब्बा नहीं तोलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बड़ा बाजार में पाल किरयाना स्टोर, खतौली किरायान स्टोर, अन्नपूर्णा कनफैक्सनरी, भूड़ पर संदीप आटा चक्की, किसान आटा चक्की, राजीव ओमप्रकाश नमकीन वाले आदि दुकानदारों का भी विभिन्न कारणों से चालान किया गया है, इनके यहां पैकिंग सामान पर भी कंपनी का नाम, पता और पैकिंंग तारीख तक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।