{"_id":"49-78358","slug":"Muzaffar-nagar-78358-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के तीन घेरों में होगी मतगणना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के तीन घेरों में होगी मतगणना
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें एक कंपनी एसएसबी, एक कंपनी पीएसी और 200 पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं।
पुलिस व्यवस्था प्रभारी एएसपी वीके मिश्र ने बताया कि रविवार को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना होगी। मतगणना स्थल को इनर कार्डन, आईसोलेशन कार्डन और आउटर कार्डन के रूप में विभाजित किया गया है। सीओ सिटी निशांक शर्मा को आउटर कार्डन की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। आउटर कार्डन पर प्रवेश द्वारा के दोनों ओर सड़क पर दो पुलिस बैरियर की व्यवस्था की गई है। दोनों बैरियर पर चार दारोगा, चार हेडकांस्टेबल, 12 कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल और तीन सेक्शन एसएसबी की तैनाती की गई है। आईसोलेशन कार्डन (नवीन मंडी प्रवेश द्वार) पर क्षेत्राधिकारी थानाभवन शिष्यपाल सिंह समेत दो उपनिरीक्षकों, चार हेडकांस्टेबलों, आठ कांस्टेबलों और चार महिला कांस्टेबलों समेत डेढ़-डेढ़ सेक्शन एसएसबी और पीएसी समेत टीयर गैस यूनिट को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त इनर कार्डन (मतगणना स्थल) की कमान सीओ झिंझाना को सौंपी गई है। मतगणना स्थल के प्रवेश द्वारा पर चार दारोगा, आर हेडकांस्टेबल, 10 कांस्टेबल, छह महिला कांस्टेबल, टीयर गैस यूनिट और डेढ़ सेक्शन पीएसी समेत रिजर्व पुलिस को लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लाइन गेट और नवीन मंडी स्थल के बी गेट को बंद किया गया है। इन दोनों गेटों से नवीन मंडी स्थल पर घुसने में पाबंदी होगी।
एएसपी ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा इंतजामों में एक कंपनी पीएससी और एक कंपनी एएसबी और 200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मतगणना में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को पुलिस की कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा।